जेवर गैंगरेप पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश
आत्महत्या का प्रयास करने वाली यह 50 वर्षीय महिला कैब ड्राइवर की पत्नी है।

बीते 25 मई को जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर लूटपाट और गैंगरेप की वारदात सामने आई थी। खबर थी कि 4 महिलों के साथ लूटपाट के दौरान गैंगरेप हुआ। लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई।
मीडिया की खबर के मुताबिक, गैंगरेप की शिकार महिला ने पुलिस और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए रविवार सुबह आत्महत्या का प्रयास किया।
नमाज के लिए जागे पति व बच्चों ने उसे बचा लिया। परिजनों ने बताया कि पुलिस द्वारा दुष्कर्म की बात से इनकार करने के बाद से ही वह जान देने की बात कर रही थी।
रविवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे पीड़िता ने दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन नमाज के लिए जागे परिजनों ने उसे बचा लिया।
पीड़िता ने बताया कि वह घटना के बाद से ही बीमार चल रही है। घटना वाली रात बदमाशों ने उससे 600 रुपये भी लूट लिए थे। इलाज के लिए भी पैसे नहीं हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने भी मदद नहीं की है। घटना का पर्दाफाश और परिवार को मदद नहीं मिलती तो आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App