योगी सरकार का फैसला, सुस्त अधिकारियों को मिलेगा वक्त से पहले रिटायरमेंट
तीन साल में केंद्र सरकार ने कई अधिकारियों को रिटायरमेंट दिए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 July 2017 10:26 AM GMT
उत्तर प्रदेश में काम में आलस अब महंगी पड़ेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुस्त अधिकारियों को सबक सिखाने के लिए उम्र से पहले रिटायर करने की योजना बना ली है। सरकार ने 50 साल की उम्र में सुस्त अधिकारियों को रिटायरमेंट देने का फैसला कर लिया है।
केंद्र सरकार ने भी हाल ही में फैसला सुनाया था कि जो कि अधिकारी और कर्मचारी सुस्त हैं उन्हें अनिवार्य रिटायरमेंट दिया जाएगा। इसके लिए कार्मिक विभाग ने शासनादेश जारी किया है।
जो कर्मचारी सुस्त हैं उनकी सूची तैयार की जाएगी और उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस में रिटायरमेंट का कोई कारण नहीं बताया जाएगा। यह नोटिस तीन महीने के लिए दिया जाएगा और उसके बाद अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी भी इस बाबत अपनी रिपोर्ट देगी और रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले तीन साल में केंद्र सरकार ने कई अधिकारियों को रिटायरमेंट दिए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story