पति ने फोन पर दिया तलाक, योगी के पास पहुंची महिला
महिला का नाम सबरीन है। उसने ट्रिपल तलाक को खत्म करने की मांग भी की।

सोमवार को उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में एक मुस्लिम महिला न्याय की गुहार लेकर पहुंची। महिला के पति ने फोन पर तलाक दे दिया है। महिला इस उम्मीद से सीएम के पास पहुंची की, नए सीएम उसकी मदद करेंगे।
After harassing me since marriage,my husband gave me talaq on phone. I hope CM gives me justice:Sabreen at UP CM's Janta Darbar #TripleTalaq pic.twitter.com/eaTuukW7sQ
— ANI UP (@ANINewsUP) April 3, 2017
महिला का नाम सबरीन है। उसने ट्रिपल तलाक को खत्म करने की मांग भी की। महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति उसका उत्पीड़न कर रहा है। इसके बाद उसने उसे फोन पर तलाक दे दिया है।
इसे भी पढ़ेंः रोज 5 हजार लोग जुड़ रहे हैं हिंदू युवा वाहिनी से
यह मामल तब सामने आया है, जब देश में हर तरफ ट्रिपल तलाक को लेकर बहस चल रही है। ट्रिपल तलाक का मामला इस वक्त सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इसकी सुनावाई पांच जजों की पीठ कर रही है। कोर्ट इस मामले पर 11 मई को सुनवाई करेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App