दोस्तों के साथ संबंध न बनाने पर दिया तलाक
आरिफ ने शबाना पर उसके दोस्तों के साथ शारीरिक संबध बनाने पर जोर डाला विरोध करने पर शबाना को घर से निकाल कर तलाक दे दिया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 28 April 2017 5:28 PM GMT
जहां एक तरफ तीन तलाक के खिलाफ पूरी दुनिया में मुहिम छिड़ी है वहीं दूसरी ओर अब एक नया अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अमरोहा के रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी को दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा और जब उसने विरोध किया तो उसे घर से निकाल कर स्पीड पोस्ट से तलाक दे दिया।
उल्लेखनीय है कि उस शख्स ने अब अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है। ये मामला अमरोहा के धनोरा मंजूरपुर गांव का है। महिला का नाम शबाना है जिसका विवाह 8 साल पहले आरिफ अलि से हुआ था। शादी के कुछ ही समय बाद ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
काम के चलते आरिफ शबाना को लेकर दिल्ली आ गया। शबाना ने कहा, "दिल्ली में आरिफ शराब का आदी हो गया और शराब के नशे में वह उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगा। शबाना की मानें तो आरिफ के दोस्त उनके घर में लड़कियां लेकर आते थे। इतना ही नहीं, दोस्तों के सामने ही आरिफ ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे।"
आरिफ ने शबाना पर उसके दोस्तों के साथ शारीरिक संबध बनाने पर जोर डाला विरोध करने पर शबाना को घर से निकाल कर तलाक दे दिया।
शबाना ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story