Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

अयोध्या में विवादित स्थल पर उड़ा हेलीकॉप्टर, मचा हड़कंप

इसी विवादित स्थल पर बाबरी मस्जिद थी।

अयोध्या में विवादित स्थल पर उड़ा हेलीकॉप्टर, मचा हड़कंप
X

अयोध्या में गुरुवार को विवादित स्थल पर अपेक्षाकृत काफी कम ऊंचाई पर एक हेलीकॉप्टर ने चक्कर काटा जिससे पुलिस सकते में आ गई।

विवादित स्थल के सुरक्षा प्रभारी पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि हम हेलीकॉप्टर के बारे में सुराग हासिल करने के लिए विमानन मंत्रालय से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त हुए योगी, 11 को किया सस्पेंड

इसी स्थल पर बाबरी मस्जिद थी। चौहान ने कहा कि विवादित स्थल उड़ान निषिद्ध क्षेत्र (नो फ्लाई जोन) में नहीं आता है। स्थानीय प्रशासन ने उड़ान निषिद्ध क्षेत्र के लिए सिफारिश की है लेकिन केंद्र सरकार ने मंजूरी नहीं दी है।

इस विवादित स्थल से सटे पन्जी टोला के निवासी अनूप कुमार ने कहा कि सुबह आठ बजकर करीब 40 मिनट पर हेलीकॉप्टर ने विवादित ढांचे के ऊपर चक्कर काटा था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story