दरिंदों ने अगवा कर पहले किया गैंगरेप, उसके बाद की हैवानियत की सभी हदें पार
हरदोई में एक और निर्भया केस सामने आया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 15 Oct 2017 1:21 PM GMT
उत्तर प्रदेश में एक गैंगरेप का मामला सामने आया है जहां दरिंदों ने हैवानियत की हदें पार कर दी। दरिंदों ने लड़की को अगवा कर सबसे पहले उसका गैंगरेप किया उसके बाद जो किया वो किसी भी आम आदमी के सोच से परे है।
मामला यूपी में हरदोई के लोनार कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता की मां की अचानक तबीयत खराब हो जाती है, उसे लेकर पिता अस्पताल जाते हैं। घर में पीड़िता अकेली थी लेकिन जब पीड़िता के मां-बाप वापस आए तो देखा की लड़की घर पर नहीं है। देर रात बेटी के घर पर न होने से घबराए मां-बाप ने लोनार पुलिस को इसकी फौरन जानकारी दी।
इसके बाद किसी तरह की कार्रवाई न होने पर लड़की के पिता सुबह तहरीर लेकर थाने गए। पुलिस ने शाम तक उन्हें वहीं बैठाए रखा और बिना रिपोर्ट लिखे उन्हें वापस भेज दिया। शाम को लड़की वापस आई तो उसने दरिंदगी की कहानी माता- पिता को बताई।
पीड़िता ने बताई ये बात-
पीड़िता ने कहा कि जब उसके माता-पिता अस्पताल गए तो दो लोग उसे जबरदस्ती घर से उठा ले गए। लोगों ने लड़की का गैंगरेप किया और फिर लड़की के प्राइवेट पार्ट पर नुकीली चीज से हमला किया। पीड़िता के चीखने पर दरिंदों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। पीड़िता की आंख पर पट्टी बांधकर उसे बांस के झाड़ में फेंक दिया गया।
पीड़िता किसी तरह दरिंदों के पीछा छुड़ाकर घर पहुंची। पिता ने जब पूरी बात पुलिस को बताई तो उन्हें फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर ुसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद गांव के उदयभान और नन्हे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story