Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

चोटी काटने का मामला अब यूपी पहुंचा, आशंका में दलित महिला की हत्या

लोगों में भूत और चुड़ैल की आशंकाओं को लेकर भी चर्चाएं होने लगी है।

चोटी काटने का मामला अब यूपी पहुंचा, आशंका में दलित महिला की हत्या
X

दिल्ली और आसपास के इलाकों में महिलाओं के बाल काटे जाने की घटनाओं के बाद अब उत्तरप्रदेश में भी इसी तरह के कुछ मामले सामने आए है।

ताजा घटनाक्रम में उत्तरप्रदेश के अलीगढ और मुरादाबाद में महिलाओं की चोंटी काटने का मामला सामने आया है।

हालांकि इस घटना के एक दिन पहले ही यूपी और दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि महिलाओं की छोटी काटने की घटना आधारहीन है।

इसे भी पढ़ें- रहस्य: जानें कौन काट रहा है देश भर में महिलाओं की चोटियां!

इसी बीच शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में चोटी काटने के चार नए मामले सामने आए है। जानकारी के मुताबिक घटनाएं बुलंदशहर और आसपास के इलाकों में हुई है।

इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में डर का माहोल बना हुआ है। इसी के साथ लोगों में भूत और चुड़ैल की आशंकाओं को लेकर भी चर्चाएं होने लगी है।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान के बाद यूपी में कटी लड़कियों की चोटी, लोग रात में दे रहे हैं पहरा

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक दर और आशंकाओं के माहोल के बीच माला देवी नाम की एक दलित महिला को चोटी काटने के दसर से एक व्यक्ति ने मार दिया।

बुलंदशहर सिटी एसपी प्रवीण रंजन ने बताया कि शुक्रवार को बिल्किश, राजश्री और कुछ अन्य महिलाओं की चोटी काटने के मामले सामने आए है।

एक अन्य घटना में सलेमपुर जाट में एक 9वीं क्लास की लड़की जब ट्यूशन से घर लौट रही तो किसी ने उसकी चोटी काट ली।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story