Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

आंधी-तूफान का कहर, चार की मौत, सात घायल

उपजिलाधिकारी राम जीवन ने यहां बताया कि धनघटा क्षेत्र में स्थित रानीपुर गांव में सुबह अचानक आए आंधी-तूफान से एक पेड़ झोपड़ी पर गिर गया।

आंधी-तूफान का कहर, चार की मौत, सात घायल
X

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में आज सुबह आई जोरदार आंधी-तूफान के कारण हुए हादसों में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई ।तथा सात अन्य घायल हो गए।

उपजिलाधिकारी राम जीवन ने यहां बताया कि धनघटा क्षेत्र में स्थित रानीपुर गांव में सुबह अचानक आए आंधी-तूफान से एक पेड़ झोपड़ी पर गिर गया, जिससे दबकर उर्मिला यादव (35) नामक महिला की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि आए आंधी-तूफान में सैकड़ों घरों के छप्पर और टिन शेड भी उड़ गए। इसी दौरान शनिचरा गांव में तेज अंधड के दौरान गिरे पेड़ से दबकर चंद्रा देवी (30) नामक महिला की मृत्यु हो गयी।

इसके अलावा रजनौली तथा सोनेडीह गांवों में भी हुई ऐसी ही दुर्घटनाओं में क्रमश: कलावती (50) और जयहिन्द (20) की मौत हो गयी। उपजिलाधिकारी ने बताया कि आंधी-तूफानजनित हादसों में सात अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन आंधी- तूफान से हुई क्षति का आकलन करने में जुटा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story