यूपीः पूर्व CM अखिलेश यादव को किया गया अरेस्ट, जा रहे थे औरैया
हिरासत के बाद अखिलेश यादव को नवाबगंज गेस्ट हाउस ले जाया गया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के नेता प्रदीप यादव से मिलने औरेया जा रहे थे। अखिलेश यादव को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने रोक कर हिरासत मे लिया है। हिरासत के बाद अखिलेश यादव को नवाबगंज गेस्ट हाउस ले जाया गया है।
Unnao (UP): Former UP CM Akhilesh Yadav detained on Agra Lucknow Expressway. pic.twitter.com/rwhrlbUv33
— ANI UP (@ANINewsUP) August 17, 2017
बता दें कि औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन के दौरान पुलिस और एसपी समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई थी। जिसमें पूर्व सांसद प्रदीप यादव को हिरासत में ले लिया गया था।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव अपने काफिले के साथ औरैया में कल हुए बवाल में पीटे गए पूर्व सांसद प्रदीप यादव से मिलने जा रहे थे। औरैया में किसी भी बवाल से बचने के लिए पुलिस ने पहले से ही अलर्ट थी। अखिलेश यादव को जाजमऊ गंगा पुल पर गिरफ्तार करने के लिए पुलिस फोर्स पहले से ही तैनान थी। औरैया में जिला पंचायत चुनाव में बवाल के बाद आज अखिलेश यादव औरैया जा रहे थे।
ये था पूरा मामला
औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन के दौरान कल पुलिस व समाजवादी पार्टी के समर्थको के बीच तीखी झड़प हो गई थी। भाजपा के विधायक की गाड़ी के मुख्यालय में घुसने को लेकर बवाल हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
ककोर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से दीपू सिंह और समाजवादी पार्टी से सुधीर यादव उर्फ कल्लू सिंह का नामांकन होना था। दीपू सिंह का नामांकन जैसे ही सम्पन्न हुआ सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर भाजपा वालों का साथ देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
मामला इतना बढ़ गया कि उग्र सपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। आगजनी और पथराव के बीच पुलिस ने हालात नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App