अखिलेश के ट्वीट से सूबे में हलचल
अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी ने चुनावी वादे क्या सरकार बनाने के लिए ही किए थे।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर ट्वीट किया, जिसके बाद सूबे हलचल पैदा हो गई। ट्वीट को लेकर चर्चाएं तेज होती नजर आ रही हैं।
अखिलेश यादव ने सूबे की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। उन्होंने पूछा कि बीजेपी ने चुनावी वादे क्या सरकार बनाने के लिए ही किए थे।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्ववीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने किसानों से पूर्ण कर्जमाफी का वादा किया था। लेकिन अभी तक किसान ना-उम्मीद हैं। जबकि यूपी चुनाव के दौरान बीजेपी ने किसानों के पूर्ण कर्जमाफी की बात कही थी।
कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और किसानों से किये गये पूर्ण कर्ज़ माफी के वादे की नाउम्मीदगी भी। चुनावी वादे क्या सरकार बनाने के लिए थे!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 3, 2017
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी पार्टी का मुख्य मुद्दा कानून-व्यवस्था और किसानों की कर्जमाफी का था। लेकिन हकीकत उलट है। सरकार अपराधों पर नियंत्रण लगाने में असफल रही है। वही वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि किसान तक योगी सरकार की घोषणाएं पूरी तरह से नहीं पहुंच रहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App