Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भ्रष्ट अफसरों को पकड़ने के लिए योगी सरकार ने बनाया ये प्लान

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि रोज सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आमजन से वार्ता करना अनिवार्य है।

भ्रष्ट अफसरों को पकड़ने के लिए योगी सरकार ने बनाया ये प्लान
X

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने भ्रष्ट अफसरों को पड़ने के लिए जिला स्तर पर फ्लाइंग स्क्वॉड बनाने का फैसला लिया है। योजना भवन में प्रदेश के कमिश्नर और डीआईजी की बैठक में मुख्य सचिव राजीव कुमार ने ये निर्देश दिए।

साथ ही मुख्य सचिव ने अफसरों को हिदायत दी है कि जनप्रतिनिधियों का उचित सम्मान देते हुए उनके द्वारा उठाई गयी जन शिकायतों को गंभीरता से लें। इस पर उचित कार्यवाही जल्द करें।

इसे भी पढ़ें- बरेली: आला हजरत दरगाह से मदरसों में राष्ट्रगान न गाने का फरमान जारी

और साथ ही कहा शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-सामान्य को बगैर किसी अवरोध के दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाये।

जिसके बाद उन्होंने कहा कि फ्लाइंग स्क्वॉड के लिए जरूरी सूचना तंत्र विकसित किया जाए ताकि भ्रष्टाचार निरोधक व्यवस्था को प्रभावी बनाते हुए इस पर अंकुश लगाया जा सके।

उन्होंने कहा कि जनपदीय, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी एक साथ अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करें और आम जनता की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करें।

राजीव कुमार ने निर्देश दिए कि रोज सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आमजन से वार्ता करना अनिवार्य है। वहीं ऋण माफी योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराने हेतु कैम्प आयोजित कराने की कार्यवाही आरंभ की जाये।

इसे भी पढ़ें- मुसलमानों को अयोध्या की जमीन हिंदुओं को दे देनी चाहिए: सादिक

और कहा जनपदों में पुलिस सूचना तन्त्र को प्रभावी बनाया जाये तथा प्रत्येक थाने में बीट प्रणाली को प्रभावी रूप से तत्काल लागू किया जाये। शहरों में यातायात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुये शहरों को साफ-सुथरा रखने हेतु दिन में दो बार कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाये।

मुख्य सचिव राजीव कुमार ने कहा बाढ़ के दौरान रात के समय में प्रकाश व्यवस्था हेतु पेट्रोलियम आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुये नियमित रूप से पैट्रोलिंग कराकर बाढ़ से होने वाली समस्याओं एवं क्षति से सतर्क रहें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story