Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बाप ने बेटी पर उड़ेल दी तेजाब की बोतल

कलयुगी बाप लड़कियों की खरीदफरोख्त करता था।

बाप ने बेटी पर उड़ेल दी तेजाब की बोतल
X

उत्तर प्रदेश में मथुरा के हाई वे क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी विवाहिता बेटी पर तेजाब फेंक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में पीड़ित का पति और पुत्री भी झुलस गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सराय आजमाबाद इलाके में रात मानिकचन्द्र अपनी पुत्री खुशबू के घर जा पहुंचा और दरवाजा खुलते ही उसके ऊपर तेजाब से भरी बोतल पलट दी।

युवती के चिल्लाने पर बचाने आया उसका पति विनोद और तीन साल की बेटी पर आरोपी ने बचा हुआ तेजाब फेंका और फरार हो गया।

घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है। मामूली रूप से झुलसे पिता पुत्री को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर, पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि लड़कियों की खरीदफरोख्त में शामिल पिता उसकी छोटी बेटी को बेचना चाहता था जिसका वह विरोध कर रही थी। इसी खुन्नस में उसने यह हमला किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story