बुर्का पहनकर स्टेशन पर घूम रहा इंजीनियर, गिरफ्तार
आरोपी कासिमपुर पावर हाउस में इंजीनियर है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक सख्श बुर्के में घूम रहा था। बता दे स्टेशन पर मौजूदा लोगों को उस सख्श पर शक हुआ जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में जांच शुरू कर दी है।
बताते चले कि कुछ लोग अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक सख्श बुर्के में स्टेशन पर घूम नजार आया जिसके चाल ढाल देखकर लोगों को शक हुआ तो वह भागने लगा लेकिन गनीमत रही लोगों ने उस सख्श को स्टेशन पर ही पकड़ कर बुर्का हटाया तो वह युवक निकाल।
जिसके बाद युवक को लोगों ने जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी पुलिस जांच कर रही है कि युवक स्टेशन पर बुर्का पहनकर क्यों घुम रहा था।
ये भी पढ़े- शर्मनाक! गैंगरेप पीड़िता पर दोबारा हुआ एसिड अटैक, चार गिरफ्तार
वहीं पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम नजमुल हसन है और वह कासिमपुर पावर हाउस में इंजीनियर है। नजमुल हसन पटना के सुल्तान नगर का निवासी है। बुर्का पहनने के पीछे इंजीनियर नजमुल हसन का कहना है कि स्टेशन पर कुछ दिन पहले कई लोगों से झगड़ा हो गया था।
जिसके बाद उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। उन लोगों से बचने के लिए बुर्का पहन कर आया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App