संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिला IAS का शव
अनुराग तिवारी कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी थे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 May 2017 10:36 AM GMT
लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में आईएएस अधिकारी अनुराग तिवारी का शव संदिगध हालात में मिला है। शव मिलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई।
Lucknow (UP): Senior officials reach Hazratganj, after IAS officer Anurag Tiwari found dead near Meerabhai Guest House. pic.twitter.com/rzR4lLXKyA
— ANI UP (@ANINewsUP) May 17, 2017
उल्लेखनीय है कि अनुराग तिवारी कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी थे। त्रिपाठी का शव क्षेत्र के मीराबाई गेस्ट हाउस के समीप मिला है। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि उनकी मौत कैसे हुई।
पुलिस अभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है जिससे ये पता चल सके की त्रिपाठी यहां किस काम से आए थे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है और पूरी तरह से सही जानकारी मिलने के बाद ही ये कहा जा सकता है कि उनकी मौत कैसे हुई। पुलिस ने फिलहाल कोई भी जानकारी देने से मनी कर दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story