Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

चोटी काटने की अफवाह में भीड़ ने एक दलित महिला को मार डाला

आगरा के फतेहाबाद में महिलाओं की चोटी कटने की अफवाह में दलित बुजुर्ग महिला की जान चली गई।

चोटी काटने की अफवाह में भीड़ ने एक दलित महिला को मार डाला
X

महिलाओं के चोटी काटने की घटनाएं हरियाणा एनसीआर और दिल्ली के गांव में पहुंच गई है। लेकिन उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग महिला को चोटी काटने वाली महिला के शक में गांव के लोगों ने पीट डाला।

बता दें कि मामला आगरा में फतेहाबाद के डौकी थाना क्षेत्र में महिलाओं की चोटी कटने की अफवाह में दलित वृद्ध महिला की जान चली गई। गांव के लोगों ने सुबह शौच को गई महिला को पीट-पीटकर मार डाला।

फिलहाल, इस मामले में महिला के बेटों ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। डौकी के गांव मुटनई की रहने वाली मानदेवी 65 वर्षीय पत्नी कालीचरन बुधवार सुबह चार बजे करीब शौच के लिए अपने घर से निकली थीं।

पुलिस ने बताया कि जब वे गांव में निहाल सिंह के मकान के सामने से गुजर रही थीं तो निहाल सिंह के परिवार के लोगों ने उन्हें चुड़ैल बताकर उनकी पिटाई कर दी।

बता दें कि राजधानी दिल्ली के छावला स्थित कांगनहेड़ी गांव में आज एक ही दिन में तीन महिलाओं की रहस्यमय तरीके से चोटी काटने की घटना ने पूरे गांव में खौफ पैदा कर दिया। खौफ इस कदर कि गांव की लड़कियों ने स्कूल तक जाना बंद कर दिया है।

हरियाणा के मेवात, गुड़गांव और झज्जर जिले के बाद अब दिल्ली में भी इस तरह की घटना से लोगों की नींद उड़ी हुई है। कांगनहेड़ी गांव के कुछ लोग इसे चोटी काटने वाला शैतान बता रहे हैं, तो कुछ इसे अनदेखी शक्तियों से जोड़कर देख रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story