शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे यूपी की संस्थाओं के नाम: योगी
भारत माता की रक्षा में शहीद होने वाले सैनिकों के परिवारीजनों को राज्य सरकार मदद उपलब्ध कराएगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की विभिन्न संस्थाओं के नाम देश के शहीदों के नाम पर रखने का ऐलान करते हुए आज कहा कि स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ साथ राष्ट्र भावना से जुड़ी विभिन्न पहलुओं की प्रेरक जानकारियां भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
योगी ने करगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र भावना से जुड़ी विभिन्न पहलुओं की प्रेरक जानकारियां भी उपलब्ध करायी जानी चाहिए, जिससें नई पीढ़ी में राष्ट्र भक्ति की भावना प्रबल हो सके।
इसे भी पढ़ें: यात्रियों के खाने लायक नहीं रेलवे का खाना: रिपोर्ट
उन्होंने लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल का नाम परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पाण्डेय के नाम पर करने की घोषणा की। योगी ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न संस्थाओं के नाम अब देश के शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे।
भारत माता की रक्षा में शहीद होने वाले सैनिकों के परिवारीजनों को राज्य सरकार हर सम्भव मदद उपलब्ध कराएगी। प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक एवं मुख्यमंत्री ने करगिल शहीद स्मृति वाटिका में करगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की प्रतिमाओं पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसे भी पढ़ें:भविष्य में चीन भारत के लिए बड़ा खतरा: इंडियन आर्मी
इस अवसर पर काकोरी काण्ड व कारगिल युद्ध के शहीदों के परिवारीजनों को सम्मानित भी किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App