Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भारत की सीमाएं सुरक्षित, चीन ने समझी हमारी ताकत: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा हम हर बार पाक के 5-10 आतंकियों को मार देते है।

भारत की सीमाएं सुरक्षित, चीन ने समझी हमारी ताकत: राजनाथ सिंह
X

डोकलाम विवाद पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की अब हमरी सीमाएं सभी ओर से सुरक्षित है। गृहमंत्री ने रविवार को कहा कि डोकलाम विवाद के बाद चीन को हमारी ताकत का एहसास हो गया है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रविवार को लखनऊ में थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि चीन के साथ हमारा विवाद सुलझ गया है। चीन को भारत की ताकत समझ आ गई है।

पाकिस्तान द्वारा सीमा पर रोजाना की जा रही घुसपैठ पर राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान रोज आतंकियों को भारत में घुसने के लिए भेजता है और हम उन्हें मार देते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हम हर बार पाक के 5-10 आतंकियों को मार देते है। हमारी सीमाएं अब सुरक्षित है और भारत अब कमजोर राष्ट्र नहीं रहा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story