लड़के वालों ने मांगा बीफ, लड़की वालों ने तुरंत लौटाई बारात
ये घटना रामपुर के दरियागढ़ गांव की है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 Jun 2017 2:53 PM GMT
उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक लड़की के घरवालों ने शादी का रिश्ता सिर्फ इसलिए ठुकरा दी क्योंकि लड़के के परिजनों ने बीफ खाने की मांग की थी। लड़के वालों ने कहा था कि या तो शादी में बीफ परोसा जाए नहीं तो शादी रद्द करने के लिए तैयार रहें।
इसपर लड़की वालों ने लड़के वालों को करारा जवाब दिया। लड़की पक्ष ने शादी को ही रद्द कर दिया। लड़की वालों ने शादी में दहेज की मांग को भी ठुकरा दिया।
ये घटना रामपुर के दरियागढ़ गांव की है। लड़क के माता-पिता ने लड़के के माता-पिता और कुछ अन्य परिजनों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। पटवाई के थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि जूल्हे के रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी इस मामले में जांच जारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story