भाजपा विधायक मथुरा प्रसाद पाल का निधन
उनके पार्थिव शरीर को आज पैतृक गांव कानपुर देहात के मैदूपुर बढ़ापुर पहुंचेगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 July 2017 3:00 PM GMT
भारतीय जनता पार्टी के विधायक मथुरा प्रसाद पाल का आज निधन हो गया। पाल कानपुर देहात के सिकंदरा से विधायक थे और वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। पाल को कैंसर था।
BJP MLA from Kanpur Dehat's Sikandra, Mathura Prasad Pal passes away.
— ANI UP (@ANINewsUP) July 22, 2017
पाल को आज उनके परिवार वाले इलाज के लिए मेदांता अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन मथुरा के पास रास्ते में ही उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को आज पैतृक गांव कानपुर देहात के मैदूपुर बढ़ापुर पहुंचेगा।
पाल का पार्थिव शरीर कानपुर आवास गीता नगर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। बता दें कि मथुरा प्रसाद पाल ने 17 जुलाई को व्हीलचेयर पर राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया था जिसके बाद वो कानपुर लौट आए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पाल जनता की मुश्किलों के प्रति बहुत संवेदनशील थे और समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। योगी आज दोपहर मैदूपुर बढ़ापुर गांव पहुंचकर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story