यूपी : बीजेपी विधायक ने मारा टोल प्लाज़ा कर्मी को थप्पड़
यूपी के एक बीजेपी विधायक की गुंड़ागर्दी टोल प्लाज़ा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुंडागर्दी को पूरी तरह खत्म करने और विधायकों को लगातार अनुशासन में रहने की अपील करते रहे हैं।
लेकिन अब बीजेपी विधायक की खुल्लम खुल्ला गुंडागर्दी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ये मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में फतेहगंज पश्चिमी स्थित टोल प्लाजा का है।
#WATCH BJP MLA Mahendra Yadav slaps a toll plaza employee in Uttar Pradesh's Bareilly pic.twitter.com/VV968psUuR
— ANI UP (@ANINewsUP) April 20, 2017
जहां सीतापुर के विधायक महेंद्र यादव ने टोल कर्मी को जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि टोल कर्मी ने विधायक के काफिले की गाड़ी को रोक लिया था। जिसके बाद विधायक ने टोलकर्मी की जमकर पीटा।
टोल प्लाजा पर टोलकर्मी ने सिर्फ विधायक की गाड़ी पास करने के लिए टोल मांगा था। विधायक ने बैरियर हटाकर अपने काफिले की तीन गाड़ियों को बिना टोल टैक्स दिए वहां से निकलवा दिया।
ये पूरा मामला टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसके बाद विधायक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर दिया गया है।
बता दें कि ये मामला दो दिन पहले का है। पीड़ित कर्मी को इंसाफ ना मिलने पर उसने ये बात अपने ऊपरी स्टाफ तक पहुंचा दी है। लेकिन अब इंतजार है तो सिर्फ इंसाफ का।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App