Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भाजपा नेता गजेंद्र भाटी की अज्ञात बदमाशों ने की हत्या

अज्ञात बदमाशों में दिनदहाड़े वारदात को दिया था अंजाम।

भाजपा नेता गजेंद्र भाटी की अज्ञात बदमाशों ने की हत्या
X

गाजियाबाद के खोड़ा में शनिवार को अज्ञात बदमाशों में दिनदहाड़े दो भाजपा नेताओं गजेन्द्र भाटी और बलवीर चौहान को निशाना बनाया। बदमाशों ने दोनों पर तबाड़तोड़ गोली बरसाई और फिर फरार हो गए।

गोली लगने के बाद दोनों नेताओं को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गजेन्द्र भाटी ने दम तोड़ दिया, जबकि भाजपा के मंडल अध्यक्ष बलवीर चौहान की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: बोले सीएम योगी, हमारी सरकार में कम हुए हैं यूपी में क्राइम

पुलिस के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने दोपहर 1 बजे भाजपा नेताओं को निशाना बनाया। वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। गोली मारने के बाद बदमाश फौरन फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुल‌िस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि गजेंद्र भाटी को तीन गोलियां लगी थीं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story