Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सहारनपुर हिंसा का साजिशकर्ता रावण की लंका ''गर्लफ्रेंड'' के कारण जली

सहारनपुर में भड़की जातीय हिंसा मामले में भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था।

सहारनपुर हिंसा का साजिशकर्ता रावण की लंका गर्लफ्रेंड के कारण जली
X

सहारनपुर में भड़की जातीय हिंसा मामले में भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने रावण को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो रावण की गिरफ्तारी में उसकी गर्लफ्रेंड की अहम भूमिका रही है।

दरअसल, सहारनपुर में भड़की जातीय हिंसा के बाद पेशे से वकील चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण अंडरग्राउंड हो गया था। वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने समर्थको के सम्पर्क में था।

ऐसे पकड़ में आया रावण

पुलिस ने रावण को ट्रेस करने की काफी कोशिशें की, लेकिन वह नाकाम रही। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि सहारनपुर में रावण की एक गर्लफ्रेंड भी है। खबर पुख्ता होते ही उन्होंने रावण को पकड़ने का एक प्लान बनाया। सूत्रों की मानें तो रावण की गर्लफ्रेंड पुलिस की मुखबिर बन चुकी थी। पुलिस के कहने पर उसने रावण से सम्पर्क साधा और मिलने की बात कही।

रावण पुलिस के प्लान को समझ नही पाया और उससे मिलने के लिए तैयार हो गया। यूपी पुलिस ने रावण को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डलहौजी में घूम रहा था। रावण की गर्लफ्रेंड माध्यम नहीं बनती तो शायद पुलिस इतनी जल्दी नही पकड़ पाती। आपको बता दें कि यूपी पुलिस ने रावण पर 12 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story