बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लड़की से मिलने पहुंचे लड़कों को जमकर पीटा: VIDEO
वीडियो में दस लोग युवाओं को बुरी तरह पीट रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 May 2017 10:33 AM GMT
उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर में बजरंगबल के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। मामला है कि फेसबुक महिला मित्रों से मिलने आए दो युवकों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा है।
इस घटना का वीडियो भी एएनआई ने शेयर किया है जिसमें 10 लोग दो युवाओं को बुरी तरह से पीटते हुए नजर आ रहे है। यही ने बजरंग दल के कार्यकर्ता वीडियो में अभद्र भाषा का भी प्रयोग कर रहे हैं। कुर्ता पेजामा पहना हुआ एक शख्स बुरी तरह से दोनों युवाओं को बेल्ट से पीटा।
वीडियो में दोनों युवा बुरी तरह से रो रहे हैं। इस घटना में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इसमें दो बजरंग के कार्यकर्ता व दो अन्य युवा शामिल थे। वहीं चारों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
#WATCH 2 youths who had come to meet their female FB friends beaten up allegedly by Bajrang Dal activists in Muzaffarnagar (STRONG LANGUAGE) pic.twitter.com/f0jPxWh47u
— ANI UP (@ANINewsUP) May 20, 2017
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story