अखिलेश बोले-पिता का आर्शीवाद मिलता रहेगा, लेकिन ‘नकली समाजवादियों’ से रहें सावधान
सपा के आठवें प्रांतीय अधिवेशन में अखिलेश यादव ने चेतावनी के साथ पिता मुलायम के प्रति प्रेम भी दिखाया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 Sep 2017 3:59 PM GMT
समाजवादी पार्टी में इस समय अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। पार्टी के दोनों धड़ों में बंटने के बावजूद अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव के मोह से मुक्त नहीं हो पाए हैं। उनका पिता के प्रति प्रेम पार्टी के आठवें प्रांतीय अधिवेशन में भी देखने को मिला।
सपा आंदोलन को ले जाएंगे नई ऊंचाइयों तक
अखिलेश ने कहा कि पिता मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहेगा और उनके इसी आशीर्वाद की बदौलत वो उनके आंदोलन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सावधान रहने की हिदायत दी।
यह भी पढ़ें:- सपा में दरार, लोहिया ट्रस्ट में रामगोपाल की जगह शिवपाल
चाचा शिवपाल के गुट पर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने चाचा शिवपाल के गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को अब ‘नकली समाजवादियों’ से अलर्ट रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नकली समाजवादियों को हम कहना चाहेंगे कि उनकी तमाम साजिशों के बावजूद समाजवादी आंदोलन नहीं थमेगा।
नकली समाजवादियों की साजिशें होंगी नाकाम
अखिलेश ने आगे कहा कि बनावटी समाजवादी एक बार अपनी साजिश में कामयाब हो चुके हैं, लेकिन अब पार्टी कार्यकर्ता कोई साजिश सफल नहीं होने देंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष सियासत की राह ही समाजवादियों का मकसद है और लोगों को हमसे बहुत उम्मीदें हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story