जल्द ही एक मंच पर होंगे अखिलेश और मायावती
26 मई को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सभी विपक्षी पार्टी के नेताओ से लंच पर चर्चा की थी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी लंच के आमंत्रण पर भाजपा विरोधी पार्टियों संग आ चुके उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती पहली बार एक साथ रैली कर सकते हैं।
शुक्रवार को सोनिया गांधी की अगुआई में हुए लंच के दौरान मीटिंग में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा विरोधी पार्टियों का गठबंधन बनाने के लिए दाेनों नेताओं को एक साथ आने को कहा था।
इसे भी पढ़े- सोनिया के भोज में नहीं पहुंचे नीतीश, पीएम मोदी के साथ करेंगे लंच
समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि लंच में सभी भाजपा विरोधी पार्टियों ने साझा रैलियां करने पर सहमति जताई हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा का सामना करने के लिए एक संयुक्त विपक्ष मौजूदा वक्त की जरूरत है।
आपको बता दें कि अभी 26 मई को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सभी विपक्षी पार्टी के नेताओ से लंच पर चर्चा की थी।
विपक्ष को एकजुट करने के लिए इससे पहले ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेता नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और सीताराम येचुरी से संपर्क कर चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App