यूपी में भगवा रंग कानून तोड़ने का लाइसेंस
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आजादी के बाद पुलिस के साथ ऐसा व्यवहार पहले कभी नहीं हुआ होगा।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आज कहा कि गले में भगवा रंग पहनने वालों को पुलिस की पिटाई करने और थानों पर बलवा करने का लाइसेंस मिल गया है और आजादी के बाद पुलिस के साथ ऐसा व्यवहार पहले कभी नहीं हुआ।
अखिलेश ने संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में सहारनपुर में हाल में हुई साम्प्रदायिक घटना का जिक्र करते हुए कहा ‘कानून-व्यवस्था बडा सवाल है। चूंकि सरकार नई बनी है, इसलिये उस पर हम कुछ कहना नहीं चाहते थे, लेकिन नई सरकार ही अगर थानों में चली जाए तो। पुलिस काम कैसे करेगी'
अक्सर कानूनव्यस्था को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि आगरा में किसी घटना पर पुलिस ने कार्रवाई की। एक थाने में पकड़े गये लोगों को छोडने का दबाव बनाया गया।
पुलिस जब मामले को दूसरे थाने ले गई तो उस थाने में घुसकर पुलिस के साथ जो व्यवहार हुआ है उसे मैं समझता हूं कि आजादी के बाद पुलिस के साथ ऐसा व्यवहार पहले कभी नहीं हुआ होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App