महिलाओं के बाद अब पुरुषों के पीछे पड़ा चोटी काटने वाला ''भूत''
जोगिन्दर ने कहा कि घर में कुछ देर बाद जब आंखें खुली तो कटी हुई दाढ़ी उसके हाथ में थी।

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में महिलाओं की चोटी काटने की घटनाओं के बाद अब पुरुषों कि दाढ़ी काटने का नया मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक रामपुर में एक सिख युवक ने दावा किय है कि किसी अनजान शक्ति ने उनकी दाढ़ी काट दी है।
इसे भी पढ़ें- चोटी काटने का मामला अब यूपी पहुंचा, आशंका में दलित महिला की हत्या
इसके बाद लोग कयास लगा रहे है कि अब छोटी काटने वाले भूत के निशाने पर महिलाओं की जगह पुरुष भी आ गए है।
ये घटना रामपुर के चिचौली गांव में घटित हुई है। बताया जाता है कि इस घटना के वक्त पीड़ित व्यक्ति जोगिंदर सिंह घर पर ही था।
पीड़ित ने अपनी आप बीती सुनाते हुए कहा कि शनिवार के दिन दिन में जब वो घर पर ही था तब उसे महसूस हुआ की पीछे से कोई आ रह है और तभी अचानक उसकी आंखें बंद हो गई।
इसे भी पढ़ें- राजस्थान के बाद यूपी में कटी लड़कियों की चोटी, लोग रात में दे रहे हैं पहरा
जोगिन्दर ने आगे बताया कि जब कुछ देर बाद उसकी आंखें खुली तब उसकी कटी हुई दाढ़ी उसके हाथ में थी। जोगिन्दर ने पुलिस को बताया कि इसके पहले उसकी दाढ़ी बहुत बड़ी थी।
घटना के बाद इलाके के एसपी विपिन ताडा ने मीडिया को बताया की मामला बहुत गंभीर है और इसकी जांच की जा रही है। एसपी ने लोगों से अपील की है कि इस तरह कि अफवाह पर ध्यान ना दें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App