बीएचयू के बाद कानपुर IIT में लड़कियों के साथ छेड़छाड़, सामने आया वीडियो
बीएचयू के बाद कानपुर आईआईटी में भी लड़कियों के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है।

बीएचयू में लड़कियों से छेड़खानी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि कानपुर आईआईटी में लड़कियों से छेड़खानी का मामला सामने आया है।
दरअसल मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर लड़कियों से छेड़छाड़ का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद आईआईटी प्रशासन को सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा।
यह भी पढ़ें- कानपुर: रामा डेंटल कॉलेज ने मेडिकल छात्रों से नकल कराने को लिए 10-10 हजार रुपये, हड़कंप
कानपुर IIT प्रशासन के द्वारा मंगलवार को एक बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि कैंपस में कुछ बाहरी लड़कों ने दो छात्राओं के साथ छेडछाड़ की और भद्दे कमेंट किए।
यह भी पढ़ें- बीएचयू: छात्राओं ने किया छेड़खानी का विरोध, पुलिस ने बरसाई लाठियां
जिसके बाद IIT प्रशासन द्वारा कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और एक युवक को वहां के स्टाफ ने पकड़कर पुलिस को सौंप भी दिया है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App