Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार-बस की टक्कर, 6 की मौत

सभी लोग मथुरा से वापस घर लौट रहे थे।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार-बस की टक्कर, 6 की मौत
X

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात वृंदावन से लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत रोडवेज बस और कार की भीषण टक्कर में मौके पर ही हो गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को मथुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी मृतक फिरोजाबाद के रहने वाले थे। हादसा हाथरस के सादावाद के मिडवाली गांव में हुई।

दिल्ली से आगरा जा रही कार की सुबह 4 बजे के करीब यूपी राज्य परिवहन निगम की बस ने टक्कर मार दी। मरने वालों में 3 पुरुष, 1 महिला और लड़कियां है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के पखच्चे उड़ गए

मृतकों में हीरा (15 वर्ष) पुत्र मुरारी, सपना (10) पुत्री मुरारी, मनीषा (40) पत्नी मुरारी, विपिन(20) पुत्र मुरारी, हीरो (16) पुत्र मुरारी निवासी, नगला अमान थाना नारखी फिरोजाबाद तथा संदीप पुत्र जगदीश छतरपुर मध्य प्रदेश। घायलों में संगीता (26 वर्ष) पत्नी संदीप निकट सब्जी मंडी छतरपुर, मध्य प्रदेश, गुड्डा (दो वर्ष) पुत्र संदीप, छतरपुर तथा घूरा (15 वर्ष) पुत्र गिरीश 15 छतरपुर मध्य प्रदेश हैं।

पुलिस ने बताया कि फिरोजाबाद का रहने वाला एक परिवार मथुरा के वृंदावन में भगवान कृष्ण का दर्शन करके कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। वे लोग मिढावली गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story