Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बागपत : यमुना में नाव डूबने से 22 लोगों की मौत, मुआवजे का ऐलान

यूपी के बागपत में यमुना नदी में एक नाव डूबने से 22 लोगों की मौत हो गई है। नाव में 60 लोग सवार थे।

बागपत : यमुना में नाव डूबने से 22 लोगों की मौत, मुआवजे का ऐलान
X
यूपी के बागपत में यमुना नदी में एक नाव के डूबने से 22 लोगों की मौत हो गई है। नाव में 60 लोग सवार थे। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अभी तक 19 लोगों को बचा लिया गया है।
इसके साथ ही यूपी की योगी सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। इसके तहत मरने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। इस बीच कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बचाव कार्य जारी है।
सूत्रों के मुताबित नाव डूबने की घटना आज सुबह की है। 60 लोग नाव से नदी पार करने के लिए निकले थे। लेकिन बीच में ही नाव डूब गई। माना जा रहा है कि नाव में जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे। इस वजह से यह हादसा हुआ।
पुलिस के मुताबित बचाव कार्य जारी है। अभी तक 20 लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है। 19 लोगों को बचाने के बाद पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी लापता लोगों की भी तलाश की जा रही है। इस बीच स्थानीय प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
उधर, बिहार में भी नाव डूबने की खबर मिली है। मरांची स्थित गंगा नदी में नाव डूब जाने से 6 लोगों की मौत हो गई है। वहां भी बचाव कार्य जारी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story