Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

चीनी मिल में गैस के रिसाव से 300 स्कूली बच्चे पड़े बीमार, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक चीनी मिल में गैस रिसाव की घटना सामने आई है।

चीनी मिल में गैस के रिसाव से 300 स्कूली बच्चे पड़े बीमार, मचा हड़कंप
X

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक चीनी मिल में गैस रिसाव की घटना सामने आई है। गैस रिसाव की इस घटना की वजह से 300 स्कूली बच्चे बीमार पड़ गए है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक गैस रिसाव की वजह से बीमार पड़े बच्चो में 30 की हालत गंभीर है।

बीमार बच्चों को पास के ही अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। चीनी मिल से कौन सी गैस का रिसाव हुआ है इसके बारे में कोई भी जानकारी नही मिल पायी है।

इसे भी पढ़ें: सीतारमण के दौरे के बाद चीनी मीडिया ने दी प्रतिक्रिया, डोकलाम मुद्दे को लेकर कही ये अहम बात

आज सुबह जब गैस रिसने के कारण बच्चे बेहोश हो गए। तो स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हे बिना देरी किए जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। इस घटना की खबर मिलते ही अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें: केरल: दलित को बनाया गया मंदिर का पुजारी, मचा बवाल

सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जिला प्रशासन ने इस पूरी घटना की जांच की बात कही है। लेकिन चीनी मिल से किस गैस का रिसाव हुआ है। इसको लेकर न तो प्रशासन ने कुछ कहा है और न ही चीनी मिल के अधिकारियों ने। प्रशासन इस घटना पर जांच के बाद ही कुछ बोलने को कह रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story