Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दो समुदायों में खूनी जंग, भीड़ ने फूंके 25 घर 1 की मौत

करीब 2000 लोगों की भीड़ ने 25 घरों को किया आग के हवाले।

दो समुदायों में खूनी जंग, भीड़ ने फूंके 25 घर 1 की मौत
X
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो समुदायों के बीच हुए वाद विवाद में 1 शख्स की मौत हो गई जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। छोटी सी बात से शुरू हुआ ये झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि आक्रोशित लोगों ने 25 घरों को आग के हवाले कर दिया।
ये विवाद सहारनपुर के शब्बीरपुर और शिमलाना गांव के निवासी राजपूत और दलित समुदाय के लोगों के बीच हुआ। ये दोनों इलाके क्षत्रिय बहुल माने जाते हैं।
वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दोनों समुदायों के बीच ये ताजा लड़ाई महाराणा प्रताप की याद में रखे गए एक कार्यक्रम के तेज आवाज़ में गाना बजने को ले कर हुई।
पुलिस के जानकारी दी कि शिमलाना में महाराणा प्रताप की स्मृति में एक कार्यक्रम रखा गया था जिसमें नहुत तेज आवाज में गाने बज रहे थे।
शब्बीरपुर के मुखिया शिव कुमार ने गाने की तेज आवाज़ पर आपति जताते हुए उसे कम करने को कहा, इसी बात पर दोनों समुदायों पर लड़ाई शुरू हो गई।
वाद विवाद बढ़ जाने पर ठाकुर समुदाय के लोगों ने गांव के अन्य लोगों को भी वहां बुला लिया। करीब 2300 ठाकुरों का जत्था शब्बीरपुर गांव पहुंचा।
जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने 25 घरों को आग के हवाले कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, ठाकुरों ने पुलिस के वाहन और अग्नि शमन गाड़ी का रास्ता भी रोका।
वाद विवाद में जिस शख्स की मौत हुई उसका नाम सुमित राजपूत है। वह पास के रसूलपुर गांव का निवासी था और शिमलाना गांव में कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचा था।
पुलिस के अनुसार, मृतक के कहीं भी कोई चोट का निशान नहीं था और उसकी मौत की वजह दम घुटना बताया गया है। इस मामले में दलितों के खिलाफ कुल चार एफआईआर दर्ज की गई हैं। फिलहाल इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story