यूपीः इफ्तारी पार्टी में शामिल हुए 150 लोगों को ले जाना पड़ा अस्पताल
पार्टी में शामिल लोगों को नाश्ते के 2 घंटे बाद पेट दर्द और दस्त की शिकायत होने लगी।

उत्तर प्रदेश के जिला बहराइज के हरवा टांड़ गांव में सोमवार को शाम को एक इफ्तार पार्टी में शामिल करीब 150 लोग अचानक बीमार पड़ गए। पार्टी में शामिल लोगों को खाने-पीने के कुछ देर बाद जी मजलने और उल्टी-दस्ती की शिकायत होलेने लगी। सभी लोगों को फटाफट इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस बीच अब राहत की बात यह है कि बीमार पड़े सभी 150 रोजेदार खतरे से बाहर हैं। इलाज के बाद सभी को डॉक्टर ने छुट्टी दे दी है।
जानकारी के मुताबिक, गांव के एक मदरसे में इफ्तारी पार्टी का आयोजन किया गया था। रोजा तोड़ने के बाद करीब 2 घंटे बाद लोगों को पेट दर्द, दस्त और जी मचलने जैसी शिकायतें आने लगी। इस बीच करीब 20 लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच। इसके बाद देखते ही देखते बाकी लोग भी वहां पहुंचने लगे। इसके बाद आनन-फानन में एंबुलेंस भेजी गई। 150 से ज्यादा लोग एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए गए।
अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुणलाल ने बताया कि शायद बासी खाना या नाश्ता करने से ऐसी स्थिति बनी है। इलाज के बाद सभी सुरक्षित हैं। कोई खतरे में नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App