छात्राओं के कपड़े उतरवाने पर स्कूल के 12 कर्मचारी बर्खास्त
प्रधानाध्यापक ने लड़कियों को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया था।

जिला प्रशासन ने उस आवासीय स्कूल के 12 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। जिसमें 70 लड़कियों को प्रधानाध्यापक ने मासिक धर्म की जांच करने के लिए कथित तौर पर कपड़े उतारने को मजबूर किया था।
बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदर प्रकाश यादव ने बताया कि स्कूल की सरदाना (प्रधानाध्यापक सह वार्डन) को खतौली में 29 मार्च को हुई इस घटना के तुरंत बाद ही बर्खास्त कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि सात शिक्षक और एक अकाउंटेंट सहित 12 कर्मचारियों को कल बर्खास्त किया गया।
जांच में यह पाया गया कि ये लोग मासिक धर्म की जांच के लिए जबरन कपड़े उतरवाने के मामले में जिम्मेदार थे। शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मजिस्ट्रेट के जरिए यह जांच किया गया है।
इसे भी पढ़ें: UP: गाय को बचाने में गई तीन मुसलमानों की जान
वरिष्ठ जिला अधिकारी ने कहा कि छात्राओं के माता-पिता ने एक शिकायत में आरोप लगाया था कि स्कूल की प्रधानाध्यापक ने लड़कियों को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया था और आज्ञा नहीं मानने पर उन्हें परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।
यादव ने बताया कि कई छात्रा प्रिंसिपल पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आगे आईं थीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App