लखनऊ: 24 घंटों के अंदर कटी 11 महिलाओं की चोटी, मचा हड़कंप
लक्ष्मी ने बताया कि शनिवार को जब वो सोकर उठी तो उसके सिर में बहुत दर्द हो रहा था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 Aug 2017 10:23 AM GMT
उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक हर जगह चोटी कटने की दहशत फैली हुई है। यूपी के लखनऊ में 24 घंटों के अंदर छात्रा समेत 11 और महिलाओं की चोटी कटने से हड़कंप मच गया। चोटी कटने के बाद महिलाएं बेहोश हो गई जिसके बाद इन्हें अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने इस घटना की छानबीन के बाद इसे अफवाह बताया। उल्लेखनीय है कि मड़ियांव पल्टन छावनी निवासी लक्ष्मी गिरी (15) केंद्रीय विद्यालय में नौंवी की छात्रा है। लक्ष्मी ने बताया कि शनिवार को जब वो सोकर उठी तो उसके सिर में बहुत दर्द हो रहा था। जब उसने सिर पर हाथ लगाया तो उसकी चोटी कटी मिली। पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है।
इसी तरह केवल 24 घंटो के भीतर ही 11 महिलाओं की चोटी कट गई। मलिहाबाद के सदरपुर गांव में जावेद ने कहा कि खाना बनाते समय पत्नी उजमा (30) की कमर में दर्द शुरू हो गया। वो लेट गई तभी देखा कि उसकी चोटी कटी पड़ी है। जब उजमा को अस्पताल ले जाया गया जब उसकी हालत में सुधार आया।
काकोरी के पहिया गांव निवासी छंगा मौर्या की पत्नी शैलू (45) शनिवार दोपहर करीब एक बजे कमरे में अकेले थी। इस दौरान शैलू के चीखने की आवाजे आईं तो परिवारवाले कमरे में आए। परिवारवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story