Samsung Galaxy F70e 5G Launch: सैमसंग ने सोमवार, 9 फरवरी को भारत में अपनी नई सीरीज का पहला स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन अपनी 6,000mAh की विशाल बैटरी और प्रीमियम लेदर फिनिश रियर पैनल की वजह से चर्चा में है। फोन के बैक पैनल पर एक पिल शेप (Pill-shaped) कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो इसे काफी आकर्षक लुक देता है। बजट सेगमेंट में होने के बावजूद सैमसंग ने इसके डिजाइन और परफॉरमेंस पर काफी काम किया है।
भारत में कीमत और सेल की तारीख
Samsung Galaxy F70e 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में पेश किया है। इसके बेस वेरिएंट (4GB RAM + 128GB स्टोरेज) की कीमत 12,999 रुपये तय की गई है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट (6GB RAM + 128GB स्टोरेज) की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है।
ग्राहक इस फोन को 17 फरवरी से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से खरीद पाएंगे। यह फोन लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू जैसे शानदार कलर्स में उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy F70e 5G Launch: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित One UI 8 पर चलता है। सैमसंग ने इस फोन के साथ 6 साल के ओएस (OS) और सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है, जो इस बजट में एक बड़ी बात है।
इसमें 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर लगा है, जिसका अंतूतू (AnTuTu) स्कोर 6,23,000 के करीब बताया जा रहा है।
कैमरा और बैटरी बैकअप
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F70e 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में फिट है।
पावर के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक साथ निभाने का दम रखती है। फोन का वजन 199 ग्राम है और इसकी मोटाई महज 8.2mm है।