Rollme G9 स्मार्टवॉच लॉन्च हो गई है, जिसमें 15 दिन की बैटरी, डुअल GPS, ऑफलाइन मैप्स, AMOLED डिस्प्ले और एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिलते हैं। जानिए इसकी पूरी डिटेल।

Rollme ने अपनी नई स्मार्टवॉच Rollme G9 लॉन्च की है। यह रग्ड स्मार्टवॉच खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन की गई है जो, स्टाइलिश डिजाइन के साथ नए फीचर्स को पसंद करते है। इस घड़ी का वजन सिर्फ 32 ग्राम है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियत  है जिससे इसे पूरे दिन आराम से पहना जा सकता है।   

कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर इस घड़ी को 15 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें एक्युरेसी, नेविगेशन और फिटनेस ट्रैकिंग जैसे भी कई खास फीचर्स मिलते हैं। आइए अब इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारें में विस्तार से जानें। 

Rollme G9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
यह स्मार्टवॉच नेविगेशन और लोकेशन एक्युरेसी पर खास फोकस करती है। इसमें ऑफलाइन मैप्स का सपोर्ट दिया गया है, जिन्हें सीधे वॉच में डाउनलोड किया जा सकता है। इससे यूज़र बिना इंटरनेट के भी रास्ता देख सकते हैं, जो ट्रैकिंग, साइक्लिंग या कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में काफी उपयोगी है।

वॉच में डुअल-बैंड GNSS सिस्टम दिया गया है, जो कई सैटेलाइट नेटवर्क के साथ काम करता है और लोकेशन ट्रैकिंग को ज्यादा सटीक बनाता है। इसके अलावा इसमें altimeter, barometer और compass जैसे सेंसर भी मिलते हैं, जो आउटडोर एक्टिविटीज़ के लिए जरूरी डेटा प्रदान करते हैं।

डिजाइन और बिल्ड 
Rollme G9 का डिजाइन हल्का और प्रैक्टिकल रखा गया है, जिससे इसे लंबे समय तक आराम से पहना जा सकता है। इसका वजन सिर्फ 32 ग्राम है, जबकि इसमें 1.32-इंच का HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो हर तरह की रोशनी में साफ और ब्राइट विजिबिलिटी देता है। हल्का होने के बावजूद यह स्मार्टवॉच मजबूत बिल्ड और फीचर-पैक्ड एक्सपीरियंस के साथ आती है, जो इसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए कंफर्टेबल बनाती है।

ये भी पढ़े-ः Redmi A7 Pro 5G: नया 5G फोन कल मारेगा धमाकेदार एंट्री, तगड़ी बैटरी-कैमरा के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

हेल्थ और फिटनेस फीचर्स 
फिटनेस और हेल्थ के मामले में भी यह वॉच काफी एडवांस्ड है। इसमें कई स्पोर्ट्स मोड्स और ट्रेनिंग फीचर्स दिए गए हैं, साथ ही एक अपग्रेडेड हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है, जो हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2), स्लीप पैटर्न, रेस्पिरेशन और अन्य जरूरी हेल्थ मेट्रिक्स को ट्रैक करता है। इसके अलावा, कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth सपोर्ट मिलता है, जिससे TWS ईयरबड्स कनेक्ट किए जा सकते हैं। वॉच में म्यूजिक स्टोरेज और प्लेबैक की सुविधा भी दी गई है, जिससे यूज़र वर्कआउट के दौरान बिना फोन के ही गाने सुन सकते हैं।

बैटरी की बात करें तो Rollme G9 में 500mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में लगभग 15 दिन तक चल सकती है, जबकि स्टैंडबाय मोड में यह 30 दिन तक का बैकअप देने का दावा करती है।

कीमत और उपलब्धता
Rollme G9 ब्लैक, सिल्वर और ऑरेंज कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए मौजूद है। लिमिटेड ऑफर के तहत पहले 100 ग्राहकों को फ्री TWS ईयरबड्स भी दिए जा रहे हैं।