A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Realme Narzo 90x 5G New Color: रियलमी ने पिछले साल दिसंबर में अपने Narzo 90x 5G स्मार्टफोन को फ्लैश ब्लू और नाइट्रो ब्लू रंगों में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसके तीसरे कलर वेरिएंट 'मैरून रेड' (Maroon Red) का एलान किया है। अमेज़न पर लाइव हुई माइक्रोसाइट के अनुसार, यह नया शानदार कलर वेरिएंट वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे अमेजन इंडिया और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे।

बजट में प्रीमियम लुक
खास बात यह है कि नए कलर वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पुराने रंगों की तरह ही किफायती दाम पर उपलब्ध होगा। इसके बेस मॉडल (6GB रैम + 128GB स्टोरेज) की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट (8GB रैम + 128GB स्टोरेज) को ग्राहक 15,499 रुपये में घर ला सकेंगे। यह फोन उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो वैलेंटाइन डे पर अपने करीबियों को कुछ खास गिफ्ट करना चाहते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स
Realme Narzo 90x 5G अपने सेगमेंट में सबसे शक्तिशाली बैटरी के लिए जाना जाता है। इसमें 7,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह फोन 61.3 घंटे तक का कॉलिंग टाइम दे सकता है। इसमें 6.80 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले है, जो 144Hz के हाई रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव स्मूथ हो जाता है।

कैमरा और अन्य फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में एआई (AI) सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। बेहतर परफॉरमेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP65 रेटिंग मिली है। सुरक्षा के लिहाज से फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे आधुनिक फीचर्स भी शामिल हैं।