स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Oppo एक बार फिर बड़ा दांव खेलने जा रहा है। कंपनी अगले हफ्ते भारत में अपनी नई F33 सीरीज लॉन्च करने वाली है, जिसमें F33 और F33 Pro शामिल हैं। लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स बताते हैं कि इस बार कंपनी खास तौर पर सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स पर फोकस कर रही है, जो कंटेंट क्रिएटर्स और युवाओं को आकर्षित कर सकते हैं।
आने वाले डिवाइस में में खास तौर पर 50MP कैमरा, AI Groupfie फीचर और बेहतर सेल्फी एक्सपीरियंस पर फोकस किया गया है। इसके साथ ही फोन में दमदार बैटरी और मॉडर्न डिजाइन भी देखने को मिलेगा, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बना सकता है। देखिए यहां इनकी पूरी डिटेल्स।
डिजाइन और डिस्प्ले
Oppo F33 Pro में 6.57-इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जो स्लीक और मॉडर्न लुक के साथ आएगा। कंपनी ने इसे तीन आकर्षक रंगों- Misty Forest, Starry Blue और Passion Red में पेश करने की तैयारी की है।
“Starry Sea Lens Module” डिजाइन इस बार कैमरा सेक्शन को अलग पहचान देता है, जो इसे प्रीमियम फील देता है।
कैमरा और AI फीचर्स
इस सीरीज का सबसे बड़ा हाइलाइट है इसका 50MP अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा, जो 100° FOV के साथ आता है।
खास फीचर्स:
- AI Groupfie: फ्रेम में ज्यादा लोग आते ही ऑटो-ज़ूम (0.6x)
- फेस डिस्टॉर्शन करेक्शन (6 चेहरों तक पहचान)
- Colorful Front Fill Light (लो-लाइट सेल्फी के लिए)
- Popout Mode (डायनामिक इमेज लेयरिंग)
- Dual-View Video (फ्रंट + रियर साथ में रिकॉर्डिंग)
पीछे की तरफ भी 50MP मेन कैमरा (OmniVision सेंसर) और 2MP डेप्थ सेंसर मिलेगा।
ये भी पढ़े-ः OnePlus Nord 6 Launch: 9000mAh बैटरी वाला पावरफुल फोन भारत में लॉन्च, कीमत ₹38,999 से शुरू; जानें खासियत
परफॉर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस
Oppo इस सीरीज में AI Portrait Glow फीचर भी दे रहा है, जो फोटो लेते समय अपने आप बेस्ट लाइटिंग सेट करता है। इसमें Natural, Studio, Rim Light जैसे ऑप्शन मिलेंगे—जो खासतौर पर सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए गेम-चेंजर हो सकते हैं।
बैटरी और परफॉर्मेंस के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी इसे “ऑल-राउंडर मिड-रेंज फोन” के तौर पर पेश कर रही है।
क्या F33 सीरीज बनेगी गेम चेंजर? (Quick Review)
- सेल्फी कैमरा: सेगमेंट में सबसे मजबूत दावेदार
- कंटेंट क्रिएशन: Dual-View और AI फीचर्स बड़ा प्लस
- डिजाइन: प्रीमियम लुक, ट्रेंडी कलर ऑप्शन
- कमी: प्रोसेसर और बैटरी की डिटेल अभी सामने नहीं
कुल मिलाकर, Oppo F33 Series उन यूजर्स को टारगेट करती है जो सेल्फी, इंस्टाग्राम और वीडियो कंटेंट के लिए फोन खरीदते हैं।