Lava Yuva Star 3: लावा ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस पिछले साल पेश किए गए Lava Yuva Star 2 का अपग्रेडेड वर्जन है। कंपनी ने इसे किफायती कीमत और बड़ी बैटरी के साथ पेश किया है, जिससे यह एंट्री लेवल यूजर्स को टारगेट करता है।
Lava Yuva Star 3 की कीमत भारत में 7,499 रुपये तय की गई है। यह 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। फोन Indus Black और Siachen White रंग विकल्प में आएगा। इसकी बिक्री मार्च से देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए शुरू होगी। कंपनी एक साल की वारंटी और डोरस्टेप सर्विस की सुविधा भी दे रही है।
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Lava Yuva Star 3 में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर होने का दावा किया गया है।
यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वर्चुअल रैम फीचर के जरिए रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 15 Go Edition पर चलता है, जो एंट्री लेवल हार्डवेयर के लिए ऑप्टिमाइज्ड वर्जन है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में AI सपोर्ट वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसके अलावा फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और हल्की पानी की छींट से सुरक्षित रहता है।
Lava Yuva Star 3 में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह फोन करीब 30 घंटे तक टॉक टाइम और लगभग 340 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई फाई, ब्लूटूथ 4.2, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type C पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन का वजन 193.7 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.5mm है।
