A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Google Pixel 10a Price Leak: गूगल का नया स्मार्टफोन Pixel 10a आगामी 18 फरवरी को पेश होने वाला है। लॉन्च से पहले ही इटली और नॉर्वे की ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर इसे लिस्ट किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इटली की साइट पर इसके 128GB वेरिएंट की कीमत करीब 68,000 रुपये और 256GB मॉडल की कीमत लगभग 80,000 रुपये दिखाई गई है। हालांकि, यूरोप के मुकाबले भारत में इसकी कीमतें अलग हो सकती हैं। भारत में इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और गूगल स्टोर के जरिए होगी।

शानदार डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर से होगा लैस
लीक हुई जानकारी के अनुसार, Google Pixel 10a में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। बेहतर परफॉरमेंस के लिए इसमें गूगल का लेटेस्ट Tensor G4 चिपसेट दिया जा सकता है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें टाइटन M2 सिक्योरिटी चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। यह फोन फॉग ग्रे, ऑब्सिडियन और पर्पल जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध हो सकता है।

Google Pixel 10a: कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए पिक्सल 10a में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,100mAh की बड़ी बैटरी होने की बात कही जा रही है, जो वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी लाइफ 1,000 चार्ज साइकिल तक बेहतर बनी रहेगी।

Google Pixel 10a: भारत में उपलब्धता और प्री-ऑर्डर
भारत में पिक्सल सीरीज के दीवानों के लिए अच्छी खबर यह है कि 18 फरवरी को लॉन्च के साथ ही इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे। ग्राहक फ्लिपकार्ट के जरिए इसे बुक कर सकेंगे। हालांकि, लीक हुई कीमतें पिछले मॉडल Pixel 9a के मुकाबले थोड़ी ज्यादा नजर आ रही हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय बाजार के लिए गूगल अपनी कीमतों को कितना प्रतिस्पर्धी रखता है।