दिल्ली कांग्रेस ने किया बड़ा खुलासा, चुनाव आयोग को सौंपी फर्जी वोटरों की लिस्ट

नई दिल्ली. अब कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राजधानी दिल्ली में एक लाख से भी अधिक फर्जी मतदाता बनाए गए हैं। इस मामले की शिकायत कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने चुनाव आयोग से कर डाली है। चुनाव आयोग से इस पूरे मामले की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने की मांग पार्टी ने उठाई है। इस मामले में कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव आयोग को सुबूत भी सौंपे हैं।
मंगलवार को दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली अपनी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ चुनाव आयोग के कार्यालय में पहुंचा व मुख्य निर्वाचन आयुक्त वीएस संपत को फर्जी मतदाताओं की सूची से संबधित ज्ञापन को सौंपा। इस दौरान दिल्ली के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी और दोनों चुनाव आयुक्त मौजूद थे।
दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा,"एक ही फोटो पर कई मतदाताओं के अलग-अलग नामों के मतदाता पहचान पत्र बनाए गए हैं। उत्तम नगर व अन्य विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिसमें एक ही फोटो पर 20 से 25 मतदाता अलग-अलग मतदान केंद्रों की मतदाता सूची में दर्ज हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा है। ऐसे फर्जी मतदाता अपने मतदाता पहचान पत्र का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों के लिए भी कर सकते हैं।"
लवली ने आरोप लगाते हुए कहा "भाजपा नेता सुखचैन का स्थायी आवास डिचाऊं गांव में है। वहां की मतदाता सूची में भी उनका नाम दर्ज है।"उन्होंने आरोप लगाया कि इसके साथ ही भाजपा नेता ने अपना व अपने परिवार का उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में भी फर्जी वोट बनवा रखा है। इसके अलावा मुंडका, नजफगढ़, उत्तम नगर, विकासपुरी, जनकपुरी आदि विधानसभा क्षेत्र में भी फर्जी मतदाताओं की भरमार है। इसके साथ ही भाजपा नेता ने अपना व अपने परिवार का उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में भी फर्जी वोट बनवा रखा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS