Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

यूथ कांग्रेस के चुनाव में गोलियां चलने से मचा हड़कंप, पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई

यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों के दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई। लुधियाना डीसीपी अश्विनी कपूर कहते हैं, "2 उम्मीदवारों के समर्थकों ने कथित तौर पर गोलीबारी की, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

यूथ कांग्रेस के चुनाव में गोलियां चलने से मचा हड़कंप, पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई
X
पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई. (फाइल फोटो)

लुधियाना के मॉडल टाउन में यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों के दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच एक बड़ी हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि एक गुट ने हवा में फायरिंग की जिसके बाद हड़कंप मच गया। झड़प इतनी बड़ गई कि पुलिस को हल्के बल का भी प्रयोग करना पड़ा।

मौके पर डीसीपी अश्वनी कपूर पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल के साथ पहुंचे। इलाके में अभी तक तनाव का माहौल बना हुआ है। कांग्रेसियों ने पुलिस पर धक्केशाही का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने गुरप्रीत गोपी नाम के युवक को हिरासत में लिया, जिसे बाद में कांग्रेस नेताओं के दवाब में छोड़ दिया गया।

डीसीपी अश्वनी कपूर का कहना है कि सुबह से हो रहे मतदान शुरू की वजह से यहां पुलिस को तैनात किया गया है। वोटरों के शिनाख्ती पत्र जांचने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा है। पुलिस वीडियोग्राफी करा रही है जांच में फायरिंग की बात सामने नहीं आई है। मौके से खाली खोल मिले हैं.

वहीं दूसरी तरफ पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गोली चलाने वाले ने अवैध पिस्तौल का इस्तेमाल किया है और हवा में पांच फायर करके दहशत फैला दी थी जिसके बाद उन्हें मजबूरन विरोध में उतरना पड़ा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Shagufta Khanam

Shagufta Khanam

Jr. Sub Editor


Next Story