पश्चिम बंगाल: अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 11 लोगों की मौत, 7 लोग घायल
पश्चिम बंगाल की एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और सात लोगा गंभीर रुप से घायल हो गए।

X
haribhoomi.comCreated On: 7 May 2015 12:00 AM GMT
पश्चिम बंगाल. पश्चिम बंगाल की एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और सात लोगा गंभीर रुप से घायल हो गए। यह फैक्ट्री मिदानपुरा के पिंगला इलाके के पास बताई जा रही है। आपको बता दें कि इस हादसे की जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। विस्फोट पश्चिमी मिदनापुर जिले के पिंगला में बुधवार रात को हुआ।
पुलिस अधीक्षक भारती घोष ने जानकारी देते हुए बताया कि पटाखे के कारखाने में विस्फोट होने से 11 लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक है, लेकिन चिंता की बात यह भी है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। कारखाने का मालिक राजन मैती घटना के बाद से ही लापता है। जानकारी यह भी है कि यहां बगैर लाइसेंस के पटाखे का निर्माण किया जा रहा था। यहां क्रूड बम का निर्माण किया जा रहा था, जिसमें किसी कारण से धमाका हो गया है।
स्थानीय निवासी हालांकि, यह दावा कर रहे हैं कि हताहतों की संख्या ज्यादा हो सकती है, क्योंकि कारखाने का इस्तेमाल बम बनाने के लिए होता था। स्थानीय निवासी ने बताया कि विस्फोट बहुत तेज था और इससे आसपास के घर में भी कंपन हुआ और दरारें भी आ गईं। मैती एक अपराधी है और अपने कारखाने का इस्तेमाल बम बनाने के लिए करता था। कारखाने में अभी भी शव पड़े हुए हैं, कई और लोग मारे गए हैं। आपको बता दें कि धमाका किन कारणों से हु्आ है इसका अभी तक कोई पता नीह लग पाया है। पुलिस घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंच गई है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मकानों में दरार आ गई है, जबकि चारों ओर लाशों के टुकड़े बिखर गए हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story