ओडिशा माओवादियों का बड़ा नेता सव्यसाची गिरफ्तार, कई गंभीर अपराधों का है आरोपी
सव्यसाची पांडा उडिशा में माओवादियों का बड़ा नेता है।

भुवनेश्वर. ओडिशा के वांटेड नक्सली कमांडर सव्यसाची पांडा को गंजम जिला के बेरहमपुर टाउन के बड़ा बाजार से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिेदेशक ने बताया कि सव्यसाची के पास से हथियार और माओवादी दस्तावेज भी मिले हैं। डीजीपी संजीव मलिक ने बताया कि ठिकाने पर छापे के दौरान पांडा को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें सव्यसाची के बारे में सुफिया सूत्रों से जानकारी मिली।
जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और योजना के साथ सव्यसाची के ठिकाने पर छापा मारा। सव्यमाओव साची ओडिशा में माओवादियों के बीच मुख्य भूमिका थी। कमांडर है। पांडा पर कई गम्भीर मामलों का आरोप है। पांडा ने 2008 में विश्व हिंदू परिषद के स्वामी लक्ष्मानंद सरस्वती और उनके 4 सहयोगियों के मर्डर का आरोप है। हत्या की यह घटना कंधमाल की है। ओडिशा पुलिस लंबे समय से पांडा की तलाश कर रही थी। पांडा ने 2012 में दो इटली नागरिकों का अपहरण किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App