असम बाढ़ः सीएम गोगोई करेंगे बाढ़ इलाकों का दौरा, राजनाथ जाएंगे मेघालय
शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई बाढ प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे।

X
haribhoomi.comCreated On: 26 Sep 2014 12:00 AM GMT
गुवाहटी. असम में बाढ का कहर बढता जा रहा है। बाढ़ की वजह से लगभग 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई बाढ प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। तरुण गोगोई ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने उनके राज्य में बाढ़ को उतनी गंभीरता से नहीं लिया जितनी गंभीरता से जम्मू-कश्मीर की बाढ़ को लिया गया। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में असम और मेघालय का दौरा कर स्थिति जानेंगे।
सिंह ने गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू और खेल मंत्री सर्बणानंद सोनोवाल को गुरूवार को बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए असम भेजा। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, गृह मंत्री ने रिजिजू से आज असम जाने और राज्य में बाढ के हालात का जायजा लेने को कहा। रिजिजू के साथ सोनोवाल भी गए हैं और वे असम से लौटकर गृहमंत्री को हालात पर जानकारी देंगे।
गृहमंत्री ने गुरूवार को असम में बाढ़ प्रभावित जनता को राहत पहुंचाने में असम सरकार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान गृहमंत्री ने उन्हें बताया कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ के हालात पर निगरानी रख रही है और इस चुनौती का सामना करने के लिए सभी बाढ प्रभावित राज्यों में मदद के लिए तैयार है। असम के बाढग्रस्त क्षेत्रों में बचाव और राहत अभियान के लिए एनडीआरएफ के 11 दल लगे हुए हैं जिनमें 550 से अधिक जवान शामिल हैं।
नीचे की स्लाइड्स में देखिए, असम की बाढ़ प्रभावित इलाकों की तस्वीरें -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story