शारदा घोटाला: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किल, अब सांसद सृंजॉय बोस की हुई गिरफ्तारी
पूर्व में तृणमूल के निलंबित सांसद कुणाल घोष और पार्टी के उपाध्यक्ष रजत मजूमदार को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई ने शारदा घोटाले को लेकर शिकंजा कसते हुए आज एक और तृणमूल सांसद सृंजॉय बोस को गिरफ्तार कर लिया। सृंजॉय ममता के बेहद करीबी माने जाते हैं। सीबीआई ने शुक्रवार तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सृंजय बोस को करोड़ों रुपये के शारदा घोटाले के संबंध में गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि बोस को शारदा घोटाले के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तारी से गुस्साईं ममता बनर्जी ने कहा है कि ये पूरा घोटाला आरबीआई की गलती से हुआ है। चिटफंड राज्य का विषय नहीं है। ये आरबीआई का काम है कि वो देखें शारदा ने कैसे लोगों को ठगा। अब तक बैंक ने क्या किया है। इससे पहले इस घोटाले में तृणमूल के निलंबित सांसद कुणाल घोष और पार्टी के उपाध्यक्ष रजत मजूमदार को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक कुल सात लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सृंजॉय को गिरफ्तार करने से पहले सीबीआई ने उनसे 6 घंटे तक पूछताछ की। सृंजॉय की गिरफ्तारी को ममता के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App