बिहार: गया में कुएं से निकला डीजल
मौके पर पहुंची पुलिस ने तेल निकालने पर लगाई रोक

X
haribhoomi.comCreated On: 21 Aug 2016 12:00 AM GMT
गया. देश में तेल इराक से आता है लेकिन बिहार के गया जिले में एक कुएं से तेल निकलने का मामला सामने आया है। बता दें कि घटना जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गंगोबिगहा मोहल्ले की है। कुएं से डीजल तेल निकलने की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ कुएं के पास उमड़ पड़ी। जानकारी के मुताबिक, गंगोबिगहा मोहल्ले मे लोग कुआं पर स्नान करने के लिए गए थे। इस दौरान कुएं से तेल का गंध आ रहा था।
Oil found in a well in Bihar's Gaya city,locals throng well in large numbers to get their share pic.twitter.com/N81Wu8dvVp
— ANI (@ANI_news) August 21, 2016
जब स्थानीय लोगों ने बाल्टी से कुएं का पानी बाहर निकाला तो देख कर अचम्भित रह गए। उन्होंने देखा कि बाल्टी में डीजल है। हरियाणा का इराक बना इंद्री, हनौरी गांव में निकला तेल का कुआं। यह खबर पूरे मुहल्ले में आग की तरह फैल गई और लोग कुआं से तेल निकाल कर अपने घरों को ले जाने लगे।
We got info that petrol type oil is found in well,we are now sealing it,probe team will come:Chandrashekhar Singh,SI pic.twitter.com/M31DtsTpkD
— ANI (@ANI_news) August 21, 2016
स्थानीय लोगों ने बताया कि सैकड़ों गैलन तेल लेकर लोग भाग गए हैं। एएनआइ के मुताबिक, एसआइ चंद्रशेखर का कहना है कि हम सूचना मिली थी कि पेट्रोल की तरह तेल मिला है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तेल निकासी पर रोक लगा दी। जिलाधिकारी ने बीडीओ को घटनास्थल पर जांच के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक, गंगोबिगहा मुहल्ले के कई घरो में बोरिंग के पानी से तेल का दुर्गन्ध आने की शिकायत लगातार मिल रही थी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story