Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गोवा यूथ कांग्रेस अध्‍यक्ष वलांका ने लगाया दिग्विजय सिंह पर आरोप

वलांका अलेमाओ पर राज्‍य में कांग्रेस के उम्‍मीदवारों का प्रचार न करने और बागी होने का आरोप है।

गोवा यूथ कांग्रेस अध्‍यक्ष वलांका ने लगाया दिग्विजय सिंह पर आरोप
X

पणजी. कांग्रेस पार्टी से निलंबित गोवा यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष वलांका अलेमाओ ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह समेत पार्टी के कई आला नेताओं पर उन्हें प्रताड़ित करने और पद छोड़ने के लिए जोर-जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। वलांका अलेमाओ को अनुशासनहीनता के आरोप में शनिवार को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। वलांका ने आरोप लगाया है कि राज्य के कांग्रेस प्रमुख जॉन फर्नांडिस ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से 'न्याय' की मांग करते हुए कहा कि उनके साथ हुआ बर्ताव महिलाओं को अधिकार देने के कांग्रेस के ढोंग का पर्दाफाश करता है। हालांकि, फर्नांडिस की तरफ से कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने वलांका के दावों को खारिज करते हुए कहा कि वह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा कर रही हैं। प्रवक्ता ने मांग की कि वलांका अपनी टिप्पणियों के लिए दिग्विजय सिंह से माफी मांगें। दिग्विजय सिंह गोवा कांग्रेस के प्रभारी हैं।

नीचे की स्लाइड्स में जानिए, क्‍या कहती हैं वलांका-

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story