5 इंजिनियरिंग के छात्र तालाब में डूबे, चार शव बरामद, एक की तलाश जारी
बेट्टाअलसूरु लेक में डूबने से स्थानीय सिद्धेश्वर इंजीनियरिंग कॉलेज के दूसरे साल में पढ़ रहे 5 छात्रों मई मौत हो गई।

X
haribhoomi.comCreated On: 24 April 2015 12:00 AM GMT
बेंगलुरु. बेंगलुरु से तक़रीबन 50 किलोमीटर दूर बेट्टाअलसूरु लेक में डूबने से स्थानीय सिद्धेश्वर इंजीनियरिंग कॉलेज के दूसरे साल में पढ़ रहे 5 छात्रों मई मौत हो गई। इनमें से चार का शव बरामद हो गया है लेकिन अब तक पांचवें शव का पता नहीं चल पाया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंजीनियरिंग के 8 छात्रों ने पिकनिक पर जाने का मन बनाया। सभी दोस्त पास के एक तालाब में गए, वहां 60 से 70 फीट गहरा पानी था। इनमें से पांच ने तालाब में तैरने का मन बनाया। तालाब में जाते ही अचानक एक छात्र डूबने लगा। चार छात्र उसे बचाने गए, लेकिन पांचों छात्र डूब गए। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तालाब से चार छात्रों के शव को निकाला।
डीसीपी विकास कुमार के मुताबिक हरीश का अबतक पता नहीं चल पाया है। रहत और बचाव का काम अंधेरे और बारिश की वजह से शाम तक़रीबन 7 बजे रोक दिया गया जो कि शुक्रवार तड़के दुबारा शुरू होगा। इस इलाक़े में चारो तरफ़ पत्थरों की माइनिंग का काम होता है। आसपास गड्ढा बन गया और इसमें कई सालों से पानी जमा है जिसकी गहराई 80 फ़ीट के आसपास है। खतरे को देखते हुए इस झील को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। इसके बावजूद इन छात्रों ने रोमांच के लिए इसमें डुबकी लगाई जो जानलेवा साबित हुई।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story